
Damoh Road Accident : दमोह जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां यात्री बस और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस व लोगों की मदद से चिकित्सालय भेजवा दिया है। साथ ही, दोनों शवों का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, बस में फंसे बाकि लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
झलौन का मामला
दरअसल, मामला झलौन के पास का है। जब झलौन से गुजरने वाले स्टेट हाइवे 15 पर इंदौर से जबलपुर जा रही बरकोटी ट्रांसपोर्ट की बस और सेफ एक्सप्रेस के कंटेनर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। आसपास के गांवों के लोगों ने तेज आवाज सुनी तो वो फौरन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
[dgv_vimeo_video id=”837800442″]
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
वहीं, लोगों की मदद से बस में फसे यात्रियों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया लेकिन मौके पर ही एक महिला और एक पुरुष यात्री ने दम तोड़ दिया। बता दें कि हादसे में करीब दर्जनभर यात्रियों को एम्बुलेंस के जरिए अबतक तेंदूखेड़ा अस्पताल भेजा जा चुका है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, यात्रियों के साथ स्टेयरिंग में फंसे ड्राइवर को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”837801119″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

