लॉकडाउन में चोरों ने शराब की दुकान में लगाई सेंध, लाखों की शराब चोरी

लॉकडाउन में चोरों ने शराब की दुकान में लगाई सेंध, लाखों की शराब चोरी

दमोह/गणेश अग्रवाल

मध्यप्रदेश में लॉक डाउन के दौरान शराब दुकानों पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है, जिसमें शराब की बिक्री मार्च के महीने से प्रतिबंधित है। वहीं जिले के देहात थाना अंतर्गत एक शराब दुकान से चोरों ने दीवार तोड़कर लाखों की शराब चोरी कर ली गई।

दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत आने वाले नरसिंहगढ़ में गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक शराब दुकान से लाखों रुपए की शराब चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस शराब दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने दुकान में रखी लाखों रुपए की शराब चोरी कर ली। मामले की जानकारी शराब ठेकेदार को उसके कर्मचारी द्वारा लगने के बाद पुलिस में शिकायत की गई। इस मामले में आबकारी विभाग की टीम ने भी पहुंचकर पूरे मामले का जायजा लिया, तो पता चला कि दुकान में रखी लाखों की शराब चोरी हुई है। लॉक डाउन के चलते दुकान सील है, ऐसे में आकलन नहीं हो पाया कि कितने की चोरी हुई है।  आबकारी विभाग का कहना है दुकान खोलने के बाद इसका आकलन किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews