भालुओं के हमले से युवक हुआ घायल, अस्पताल में इलाज जारी, दमोह के डबा हरदुआ गांव की घटना

भालुओं के हमले से युवक हुआ घायल, अस्पताल में इलाज जारी, दमोह के डबा हरदुआ गांव की घटना

Damoh News : दमोह जिले में जंगली जानवरों के आतंक के मामले थमने का नाम ही नही ले रहे हैं। जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जहां एक युवक पर एक साथ 3 भालुओं ने हमला कर दिया। जिसके कारण वो गम्भीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में किसी भी तरह जंगल से भागकर वह गांव पहुंचा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल, घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

डबा हरदुआ गांव का मामला

दरअसल, मामला तेजगढ़ थाने के इमलिया चौकी के तहत आने वाले डबा हरदुआ गांव का है, जहां सोमवार की रात हल्ले आदिवासी नामक युवक का पालतू बैल घर नही पहुंचा। जिसकी तलाश में वह गांव से लगे जंगल में तलाशने चला गया। हल्ले को बैल तो नहीं मिला लेकिन उसका सामना एक साथ 3 भालुओं से हो गया।

पूरे गांव में फैली सनसनी

वहीं, जब वह अपनी जान बचाकर जैसे-तैसे जंगल से भागकर गांव पहुंचा। इस दौरान आसपास के लोग उसे देखते ही घबरा गए। साथ ही घायल को परिजनों की मदद से देर रात दमोह जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है और हालात गम्भीर बनी हुई है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है।

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews