
Damoh News: मध्य प्रदेश में आए दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में रोजाना घरों में चोरी की खबरें आती रहती हैं। अक्सर घरों से चोरों के द्वारा कीमती गहनों, जेवरातों के अलावा घर के बाहर खड़ी कार या नकदी की चोरी की जाती है, लेकिन दमोह जिले में चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां चोर ने घर से कीमती चीजों की चोरी न करके पुराने कपड़ों की चोरी की है। आइए जानते हैं विस्तार से…
पुराने कपड़ों पर भी चोर की नजह
दमोह जिले में चोरी की वारदातों से सब हलकान हैं। रोजाना हर दिन किसी न किसी इलाके से चोरी की खबरें आ रही है। इन चोरियों में बड़ी घटनाओं के अलावा छोटी चोरियां भी हैं जो पुलिस के रोजनामचे में दर्ज नहीं होती है। वहीं, अब आलम ये हो गया है कि चोर पुराने कपड़े भी चुराने लगे हैं। दरअसल, जिले से देर रात एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां चोर के द्वारा एक घर से पुराने कपड़ों की चोरी की जा रही है, जोकि सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक चोर आराम से घर में घुसता है और पुराने कपड़ो को चुराकर फरार हो जाता है।
रेलवे स्टेशन के पास का मामला
आपको बता दें पूरा मामला दमोह रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले राहुल रावत के घर पर हुआ। घर के सभी सदस्य अंदर थे और बाहर आंगन में उनकी बाइक खड़ी थी। वहीं, बाइक पर रोजमर्रा के कपड़े रखे हुए थे। इस दौरान एक चोर आकर घर में लगे चैनल के गेट खोला और बाइक पर रखे कपड़े लेकर चलता बना। फिलहाल, ये सारी वारदात कैमरे में कैद हो गई है।
[dgv_vimeo_video id=”949886598″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
