नाबालिग से दुराचार के आरोपी गिरफ्तार, वीडियो बनाकर किया था वायरल

नाबालिग से दुराचार के आरोपी गिरफ्तार, वीडियो बनाकर किया था वायरल

दमोह, गणेश अग्रवाल। जिले के हटा अनुविभाग के गैसाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है,आरोपीयो में एक अरुण कुमार नामक जबकि दूसरा एक नाबालिग भी शामिल हैं। जो दुष्कर्म के दौरान पीड़िता का वीडियो शूट कर रहा था, पुलिस ने वायरल वीडियो मामले में भी कई लोगों को हिरासत में लेकर मोबाइल जब्त कर जांच जारी रखी है।

दरअसल बीते 2 अक्टूबर की रात गैसाबाद थाना में नाबालिग पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ आरोपियों ने गलत काम किया और वीडियो बनाकर धमका रहे थे, नाबलिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल कांड की खबर लगते ही दमोह जिला मुख्यालय से पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच में जुट गए और कायमी के दूसरे ही दिन दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर गैसाबाद पहुंची डीएसपी प्रिया सिंधी ने पीड़िता के परिजनों से चर्चा कर प्रकरण की विवेचना जारी रखी हुई है, पुलिस का कहना है कि करीब 10 दिन पूर्व पीड़िता से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया गया था। फरियादी की शिकायत को गम्भीरता से लेकर तुरन्त मामला दर्ज किया गया है। आरोपी भी पकड़े गए हैं, वायरल वीडियो की भी जांच चल रही है दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews