Damoh News: पूर्व सरपंच हत्याकांड मामले में कार्रवाई, TI और बीट प्रभारी पर गिरी गाज

पूर्व सरपंच

दमोह, आशीष जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह जिले (Damoh District) में पूर्व सरपंच हत्याकांड मामले में पुलिस अधीक्षक (Damoh SP) दमोह के द्वारा हटा के थाना प्रभारी एवं बीट प्रभारी को अलग कर दिया गया है। यहां पर फिल्मी स्टाइल में गाड़ी को पलटा कर पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई थी। यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। वहीं पुलिस ने इस मामले पर पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों पर गाज गिरी है।

यह भी पढ़े.. Lockdown Extended: यहां 12 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानें कहां रहेगी छूट

मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों हटा थाना अंतर्गत आने वाले रोड़ा गांव के पूर्व सरपंच मनोहर शर्मा की हत्या फिल्मी अंदाज में जमुनिया गांव के लोगों द्वारा कर दी गई थी। पुरानी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच की हत्या की गई थी। जहां पूर्व सरपंच को गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया था, वही जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से पूर्व सरपंच की बोलेरो गाड़ी गाड़ी को पलटा दिया गया था, ताकी इसे एक हादसे का स्वरूप दिया जा सके।

यह भी पढ़े.. Bank Holidays 2021: 4 से 31 जुलाई के बीच 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें काम

वही पूर्व सरपंच के साथ मौजूद लोगों के द्वारा वहां से भाग कर अपनी जान बचाई गई थी तथा उन्हीं के द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की थी और आरोपियों की तलाश भी शुरू की गई है।  इसके बाद कुछ आरोपी गिरफ्तार भी हुए हैं। पुलिस जहां जांच में जुटी है वहीं इस मामले पर पुलिस अधीक्षक के एक्शन के बाद थाना प्रभारी मनीष मिश्रा एवं बीट प्रभारी पर गाज गिरी है और दोनों को लाइन हाजिर कर लिया गया है।

ये है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार, हटा थाना अंतर्गत आने वाले रोडा पटना गांव के पूर्व सरपंच मनोहर लाल शर्मा की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। मनोहर लाल जब अपने परिजनों के साथ बोलेरो पर सवार होकर दमोह की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गांव के ही तिगड्डा पर जमुनिया निवासी करीब 2 दर्जन लोगों ने घात लगाकर हमला करते हुए पूर्व सरपंच को गोली मारकर उसे मौत की नींद सुला दिया। इसके साथ ही बोलेरो को जेसीबी ट्रैक्टर आदि से पलट दिया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews