आर्मी का गुब्बारा गांव में उतरा

आर्मी का गुब्बारा गांव में उतरा

गणेश अग्रवाल/दमोह। झालों-नारायणपुरा गांव के जंगल से लगे खेतों में अचानक किसानों एवं ग्रामीणों को आसमान से एक बड़ा गुब्बारा नीचे उतरते हुए दिखाई दिया। आसमान से गुब्बारा देख पहले तो लोग डरकर भागने लगे, लेकिन जैसे ही गुब्बारा आसमान से नीचे जमीन की तरफ आया, उसमें बैठे लोगों को देखकर लोग गुब्बारे के पास पहुंचे और उनकी मदद की।

गुब्बारे के उतरने की खबर आसपास के गांवों में पहुंची। जबेरा सहित अन्य गांवों से भी लोग गुब्बारे को देखने पहुंचने लगे। जब ग्रामीणों ने गुब्बारे में बैठे लोगों से परिचय पूछा, तो उन्होंने बताया कि वो आर्मी कैंप जबलपुर से आए हैं और ये उनका ट्रेनिंग अभ्यास था। एक निश्चित परिधि में गुब्बारे से वो ट्रेनिंग लेते हैं, लेकिन अचानक आज गुब्बारा करीब 8 किलोमीटर आगे आ गया और उसमें गैस कम हो गई जिससे उन्हें इमरजेंसी में यहां उतरना पड़ा। इमरजेंसी में उतरने की सूचना उन्होंने आर्मी कैंप जबलपुर को दी जहां से मदद के तौर पर आर्मी के दो ट्रक ग्राम झालों पहुंचे। इस लैडिंग की सूचना पाकर पुलिस थाना से एसआई एमके सिंह पुलिस स्टाफ के साथ ग्राम झालों पहुंचे जहां उन्होंने आर्मी अधिकारियों से बातचीत की और उनसे जानकारी एकत्रित की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews