लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा बाबू , रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा बाबू , रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

दमोह।गणेश अग्रवाल।
सागर लोकायुक्त की कार्रवाई में तहसील कार्यालय के एक बाबू को ₹4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. इस बाबू ने नामांतरण के काम के लिए शिकायतकर्ता से पैसों की मांग की थी. जिसके बाद लोकायुक्त को की गई शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम ने दमोह तहसील कार्यालय पहुंचकर यह कार्रवाई की. कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप के हालात बने हुए।

न्यायालय नायब तहसीलदार दमोह मंडल अभाना मैं कार्य करने वाले बाबू सूर्य प्रकाश गुप्ता द्वारा शुभम दुबे से नामांतरण के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी. जिसके बाद पीड़ित के द्वारा मामले की शिकायत लोकायुक्त में की गई. वहीं लोकायुक्त की टीम के साथ आए पीड़ित ने जैसे ही आरोपी बाबू सूर्य प्रकाश गुप्ता को ₹4000 की राशि दी. वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों उसे गिरफ्तार कर लिया।लोकायुक्त टीम के डीएसपी राकेश खेड़े ने बताया कि लोकायुक्त में पीड़ित ने शिकायत की थी जिसके बाद रिश्वत के ₹4000 के साथ बाबू को गिरफ्तार किया गया है वही कार्यवाही की जा रही है।

शिकायतकर्ता शिवम दुबे ने बताया कि 5 प्रकरण के मामले में प्रत्येक से 1 – 1 हजार रुपए की मांग की गई थी. जिसमें ₹500 बाबू एवं ₹500 मैडम के नाम से मांगे गए थे. इसके लिए पहले ₹1000 दिए जा चुके हैं. वही आज ₹4000 रुपए दिए गए हैं वही लोकायुक्त की टीम से गिरफ्तार कराया है.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews