सागर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई, वनरक्षक 10000 की रिश्वत लेते धराया

damoh bribe news

दमोह, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह जिले में सागर लोकायुक्त Lokayukta Sagar) ने बड़ी कार्रवाई की है।यहां सागर लोकायुक्त टीम ने एक वनरक्षक को 10000 की रिश्वत (Bribe News) लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वनरक्षक ने यह रिश्वत ट्रैक्टर ट्राली छोड़ने के एवज में मांगी थी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के बकाया DA Arrear पर बड़ी अपडेट! इस दिन खाते में आ सकते है 2.18 लाख

मिली जानकारी के अनुसार, दमोह जिले के बफर जोन मडियादो तिदनी बीट में पदस्थ वनरक्षक जितेंद्र पटेल ने हल्काई पटेल निवासी ग्राम पाठा तहसील हटा जिला दमोह से टैक्टर छुड़ाने के एवज में 10000 की मांग की थी, जिसके शिकायत हल्काई पटेल ने सागर लोकायुक्त से की थी, इसके बाद मामले की जांच की गई और योजना बनाकर पटेल को वनरक्षक के आवास पर भेजा और जैसे ही वनरक्षक ने रिश्वत के 10000 रुपए लिए वैसे ही टीम ने धर दबोचा।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश की जनता को मिलेगा सीधा लाभ

यह पूरी कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर यादव के निर्देशन में निरीक्षक मंजू सिंह, रोशनी जैन एवं उनके सहयोगियों आशुतोष व्यास एवं अन्य स्टॉफ ने की। बता दे कि यह पहला मौका नहीं है। इसके पहले भी दमोह में कई रिश्वत (Bribe) के मामले सामने आ चुके है। हाल ही में सागर लोकायुक्त टीम ने एक पटवारी देवेंद्र पटेल को प्लाट की नपाई के लिए 10 हजार और जिला मुख्यालय के तहसील कार्यालय में पदस्थ को सीमांकन के जाने की एवज में 5000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews