MP News: लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा राजस्व निरीक्षक, रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

राजस्व निरीक्षक रिश्वत

भोपाल/दमोह, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह में सागर लोकायुक्त (Lokayukta Sagar) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने राजस्व निरीक्षक को 5000 रूपए की यह रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जिला मुख्यालय के तहसील कार्यालय में पदस्थ राजस्व निरीक्षक ने सीमांकन किए जाने की एवज में 5000 की मांग की थी।

यह भी पढ़े.. MP पंचायत चुनाव: 25 अप्रैल को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, मई-जून में तारीखों का ऐलान!

जानकारी के अनुसार, दमोह तहसील कार्यालय में पदस्थ राजस्व निरीक्षक मनीराम पुत्र भग्गू गोड (52) ने जबलपुर नाका निवासी पंकज पुत्र स्वतंत्र कुमार जैन 39 वर्ष से उनकी जमीन के सीमांकन के लिए 10 हजार की रिश्वत की मांग की थी और पहली किश्त के रूप में 5000 देने को कहा था, जिसकी शिकायत पंकज ने सागर लोकायुक्त से की थी, टीम ने मामले की जांच की और सही पाया।

इसके बाद टीम ने एक योजना बनाई और पंकज को आरआई की शर्त के अनुसार, पहली किश्त के रूप में 5000 देकर भेजा। जैसे ही राजस्व निरीक्षक ने रिश्वत लेने के लिए हाथ बढ़ाया टीम ने उसे रंगेहाथों दबोच लिया। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर यादव के निर्देशन में निरीक्षक मंजू सिंह, अभिषेक वर्मा एवं उनके सहयोगियों आशुतोष व्यास एवं अन्य के द्वारा सोमवार को दमोह पहुंच कर आवास में ही 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े.. MP Job Alert: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जॉब फेयर का आयोजन, 25000 तक सैलरी

बता दे कि यह पहला मौका नहीं है। इसके पहले भी दमोह में कई रिश्वत (Bribe) के मामले सामने आ चुके है। हाल ही में सागर लोकायुक्त टीम ने एक पटवारी देवेंद्र पटेल को  प्लाट की नपाई के लिए 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews