MP Job Alert: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जॉब फेयर का आयोजन, 25000 तक सैलरी

India Post Payments Bank

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MP JOB Alert 2022. मध्य प्रदेश के बेरोजगारों (Madhya Pradesh Unemployed) युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में रोजगार पाने का सुनहरा मौका है।बे 24 मार्च को रोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मॉडल आइटीआइ कैम्पस गोविन्दपुरा में जॉब फेयर (Job Fair) आयोजित किया गया है। इसमें 14 कंपनियां शामिल होंगी।इसके लिए  महिला एवं पुरूष आवेदक 24 मार्च को प्रात: 10:30 बजे मॉडल ITI केम्पस परिसर गोविन्दपुरा भोपाल में अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा सहित साक्षात्कार के लिए  उपस्थित हो सकते हैं ।

यह भी पढ़े.. MP के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, मिलेगा बड़ा लाभ, आदेश जारी

जिला रोजगार अधिकारी केएस मालवीय ने बताया कि जॉब फेयर में एच.डी. बी.फाइनेंस, फयूजन मिकोफिलांस भोपाल, पे.टी.एम, श्री राम फाइनेंस, एक्सिस बैंक पार्टनर पेरोल, ग्रोफास्ट बायो, चेनल प्ले कंसल्टिंग, मेग्नम बीपीओ आई.एम.पी.एस, केलिबर एच.आर. सर्विसेंस, अटेम्पस, शुभम इंटरप्राइजेस, रैंडस्टेण्ड प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां सम्मलित होंगी । कंपनियों द्वारा अपनी शर्तो पर भर्ती की जाएगी।वही चयनित उम्मीदवार को 25000 तक सैलरी दी जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती- इन कंपनियों में विभिन्न पदों यथा टेलीकॉलर, एचआर रिक्रूटर, मार्केटिंग एक्जीक्यूटीव, मशीन आपरेटर, हैल्पर, मार्केटिंग एक्जीक्यूटीव, ट्रेनीज वर्कर, सेल्स एक्जीक्यूटीव, कस्टमर केयर, माइकोफाइनेंस एक्जीक्यूटीव, फील्ड अफसर आटोमोबाइल्स / आफिस असिस्टेंट, रिसेप्सनिस्ट, कंपनी सेकेट्री आदि पदों पर भर्ती की जायेगी।

योग्यता- कक्षा 10 वी से 12वी, स्नातक, आई.टी.आई, डिप्लोमा एमबीए, फ्रेशर, टेक्निकल / नान टैक्निकल , अनुभवी आदि

आयु सीमा-आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होना आवश्यक है ।विभिन्न पदों के लिए अलग – अलग कंपनियों ने आयु सीमा निर्धारित की है ।

सैलरी- वेतनमान 8000 से 25000 तक रहेगा ।

चयन प्रक्रिया- साक्षात्कार के समय कंपनी से समस्त जानकारी स्वंय प्राप्त करना आवश्यक होगा । बिना मास्क के मेला स्थल पर प्रवेश नही दिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews