दमोह पुलिस की बड़ी सफलता, अवैध हथियार की फैक्ट्री पर मारा छापा, आरोपी गिरफ्तार

दमोह पुलिस की बड़ी सफलता, अवैध हथियार की फैक्ट्री पर मारा छापा, आरोपी गिरफ्तार

Damoh News : एमपी के दमोह जिले में 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा हैं, जहां वो एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। जिसके लिए अभी से ही शहर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी बीच पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर में संचालित होने वाली अवैध हथियार की फैक्ट्री पर छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि काफी दिनों से बीच शहर में अवैध हथियार से संबंधित खबरें सामने आ रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने पुलिस को निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, चुनाव और खास तौर पर पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर पुलिस एलर्ट मोड़ पर है। इस कारण शहरभर में पुलिस के मूवमेंट देखे जा रहे हैं। इसी बीच पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मुश्की बाबा इलाके में संदीप पटेल नामक शख्स के पास अवैध हथियार है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए देहात थाना पुलिस ने संदीप के घर छापा मारा, जहां संदीप के पास से सिर्फ अवैध देशी कट्टा ही नहीं बल्कि उसके घर पर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री ही मिली।

[dgv_vimeo_video id=”881572923″]

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

मामले को लेकर देहात थाना प्रभारी आनंद सिह ने बताया कि संदीप पटेल नामक आरोपी के घर पर इस अवैध फेक्ट्री का संचालन किया जा रहा था, जहां से हथियार बनाने के उपकरण भी मिले। बता दें कि वहां बड़े पैमाने पर हथियार बनाए जा रहे थे। वहीं, पुलिस ने संदीप को हिरासत में ले लिया है। साथ ही फैक्ट्री के उपकरण भी जब्त किए हैं। फिलहाल, आरोपी ने ये नहीं बताया है कि उसने यहां बने देशी कट्टे कहां-कहां और किसे सप्लाई किए हैं। पुलिस अब ये पता लगा रही है कि यहां से बने कट्टे किसे, की और कहां सप्लाई किए गए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”881571702″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews