Hindi News

चाहत पांडे के परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, मां की प्रॉपर्टी होगी कुर्क, दमोह कोर्ट ने दिया आदेश

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
भावना पांडे ने एक फाइनेंस कंपनी श्रीराम फायनेन्स से कमर्शियल व्हीकल फायनेन्स कराया था, लेकिन उसकी किश्त जमा नहीं की। जिसे लेकर फ़ायनेन्स कंपनी ने दमोह जिला न्यायालय में एक केस फाइल किया था।
चाहत पांडे के परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, मां की प्रॉपर्टी होगी कुर्क, दमोह कोर्ट ने दिया आदेश

Damoh News : प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान के शो बिग बॉस के मौज़ूदा सीजन की प्रतिभागी चाहत पांडे के परिवार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, कोर्ट के आदेश के बाद उनकी मां की प्रॉपर्टी कुर्क होगी। इससे खलबली मची हुई है। बता दें कि चाहत पांडे मध्य प्रदेश के दमोह की रहने वाली हैं। उनकी मां भावना पांडे सरकारी टीचर हैं।

दमोह के एक गांव में पली बढ़ी चाहत ने साल 2023 के MP विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उनका जादू नहीं चला और उनकी जमानत जब्त हो गई। इस बीच अब उनकी मां की परेशानी बढ़ गई है, जिनके खिलाफ कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी किया है।

जानें मामला

दरअसल, भावना पांडे ने एक फाइनेंस कंपनी श्रीराम फायनेन्स से कमर्शियल व्हीकल फायनेन्स कराया था, लेकिन उसकी किश्त जमा नहीं की। जिसे लेकर फ़ायनेन्स कंपनी ने दमोह जिला न्यायालय में एक केस फाइल किया था। जिसपर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आदेश दिया था कि भावना फ़ायनेन्स कंपनी का पैसा जमा करे, लेकिन उन्होंने आदेश का पालन नहीं किया। जिसके बाद कोर्ट ने उनकी प्रॉपर्टी कुर्क करने के आदेश दिए हैं।

कोर्ट ने दिया आदेश

दमोह जिला न्यायालय के न्यायाधीश अमर गोयल के कोर्ट ने इस कुर्की की कार्यवाही के लिए पुलिस की एक टीम भी बनाई है। जिन्हें आदेशित किया गया है कि वो कुर्की की कार्यवाही में सहयोग करें। आदेश के मूताबिक, भावना पांडे को 13 लाख 20 हजार रुपये की राशि फायनेन्स कंपनी को अदा करनी है।

अधिवक्ता ने कही ये बात

वहीं, कंपनी के अधिवक्ता अनुपम भारती के मूताबिक कोर्ट के आदेश के बाद जल्द ही कुर्की की कार्यवाही होगी। उनका कहना है कि चाहत पांडे बिग बॉस की प्रतिभागी है और उनकी माँ भावना पांडे इस शो में शामिल होने मुंबई जांएगी। ऐसे में वो कोर्ट में इस बात का आवेदन भी दे रहे हैं कि जब तक कुर्की की कार्यवाही नहीं हो जाती, वो दमोह छोड़कर कहीं न जा सके।

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews