कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने कहा – सनातन का सर्टिफिकेट भाजपा से नहीं चाहिए

Lakhan Ghanghoria

Damoh News : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है और भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस भी जमीनी तैयारी कर रही है। पिछले हफ्ते दमोह में भाजपा ने चार लोकसभा सीटों के कलस्टर की मीटिंग दमोह में की तो आज कांग्रेस ने दमोह लोकसभा सीट को लेकर जमीनी कार्यकर्ताओ की बैठक की है।

क्या है पूरा मामला

दमोह पहुंचे लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री और मौज़ूदा कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। घनघोरिया ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर बड़ा हमला बोला है माना जा रहा है कि राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद जो लहर बन रही है उससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ेंगी जिसे लेकर कांग्रेस खेमें में चिंता है।

घनघोरिया का मानना है कि भाजपा का चरित्र सबके सामने है वहीं उन्होंने साफ कहा है कि कांग्रेस राम को मानने वाली है और सनातनी होने का सर्टिफिकेट उन्हें भाजपा से नही चाहिए।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews