राहुल सिंह के पोस्टर पर कांग्रेसियों  ने फेंकी कालिख, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राहुल सिंह के पोस्टर पर कांग्रेसियों  ने फेंकी कालिख, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दमोह, गणेश अग्रवाल। कांग्रेस (Congress)छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP)का दामन थामने वाले विधायक राहुल सिंह लोधी (Rahul Singh Lodhi) का दमोह आने से पहले कांग्रेस नेताओं ने जमकर विरोध किया। कांग्रेसियों ने राहुल सिंह के पोस्टर पर कालिख फेंक दी. पुलिस ने जब रोका तो कोंग्रेसियों ने विरोध किया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले विधायक राहुल सिंह लोधी को प्रदेश की भाजपा सरकार ने इनाम देते हुए उन्हें मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कारपोरेशन एवं लॉजिस्टिक का अध्यक्ष बनाया है लेकिन दमोह आने के पहले कांग्रेस द्वारा उनका विरोध शुरू हो गया है कांग्रेस ने उनका विरोध करते हुए जहां पोस्टर पर कालिख फेंकी वही पुलिसकर्मी काले को साफ करते नजर आए इसके अलावा राहुल से के आने के पहले कांग्रेसियों ने उनके स्वागत मार्ग पर जाने की कोशिश की जिस पर पुलिस ने विरोध कर रहे कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया है देर तक मचे बवाल के बाद बहुत से कांग्रेसियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है वही दमोह में कांग्रेस के ही पूर्व विधायक रहे राहुल सिंह लोधी को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है ऐसे हालात में राहुल सिंह के आने के पहले ही दमोह में राजनीति गर्म है देखना यह होगा कि राहुल सिंह जी आने के बाद किस तरह कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन जारी रहता है और किस तरह से आगामी चुनाव में संघर्ष देखने मिलता है.

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews