
Damoh News : बाबा साहब अंबेडकर के अपमान को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। शुक्रवार को भी विपक्ष अंबेडकर टिप्पणी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर केंद्र और भाजपा पर हमलावर है। वहीं दमोह जिले में आज गुस्साए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की।
बता दें कि जिले के अम्बेडकर चौक पर जमा हुए कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने काले मास्क पहनकर हाथ में बाबा साहब की फोटो लेकर विरोध जाहिर किया।
कांग्रेस के पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप
इस बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय टण्डन ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि मोदी सरकार संविधान बदलना चाहती है और अमित शाह का अम्बेडकर पर दिया बयान सोची समझी बात है उन्होंने शुरुआत कर दी है औऱ जिस संविधान के नीचे सब हैं उस को बदलने की तैयारी है।
[dgv_vimeo_video id=”1041098662″]
[dgv_vimeo_video id=”1041099310″]
गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग
दमोह के कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को चेताया भी है कि यदि अमित शाह को मंत्री पद से नही हटाया गया तो देश में बड़ा आंदोलन भी होगा।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1041099495″]
