दमोह में कोरोना का बढ़ा ग्राफ, एक साथ मिले 19 नए पॉजिटिव

दमोह में कोरोना का बढ़ा ग्राफ, एक साथ मिले 19 नए पॉजिटिव

दमोह, गणेश अग्रवाल

मध्य प्रदेश में कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है| प्रदेश के दमोह जिले में एक बार फिर आज 19 पॉजिटिव केस सामने आए हैं| इसमें मेल 12 तथा फीमेल 07 मरीज हैं, फीमेल मरीज 30, 35, 42, 48, 50, 55 और 58 वर्ष। मेल मरीज 8, 16, 18, 24, 26, 28, 40, 42, 43, 45, 50 और 50 वर्ष हैं।

इस प्रकार दमोह से 05, हिण्डोरिया से 03, कमला नेहरू वार्ड हटा से 01, भिडारी हटा से 01, पटेरा से 02, बरखेडा से 01, रामपुरा से 01, गउपुरा से 01, बांसा से 01, ईमलाई से 02, नीमखेडा से 01 मरीज हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संगीता त्रिवेदी ने दी। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। अभी तक जिले में 229 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 112 मरीज ठीक भी हो चुके हैं

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews