कोविड-19 अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों का वीडियो हुआ वायरल, पेशेंट कर रहे नृत्य

कोविड-19 अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों का वीडियो हुआ वायरल, पेशेंट कर रहे नृत्य

दमोह, गणेश अग्रवाल

जिले के कोविड-19 अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों का एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वायरल वीडियो में यह मरीज एक धार्मिक गीत गाकर नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं. बड़ी देर तक यह लोग नृत्य करते हुए नजर आ रहे हैं और इस वीडियो में हर आयु वर्ग के मरीज नृत्य करके अपने टेंशन को कम करते दिखाई दे रहे हैं.

दरअसल, दमोह जिले में कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए जहां कोविड केयर सेंटर का निर्माण किया गया है. वही दो स्थानों पर अस्पतालों का निर्माण भी किया गया है. जिसमें जिला अस्पताल में कोरोना से गंभीर पीड़ित मरीजों को रखा जा रहा है. तो वही पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में भी अस्पताल का संचालन हो रहा है. जहां पर कम इफेक्टिव मरीजों का इलाज दिया जा रहा है. ऐसे में इन्हीं अस्पतालों में से एक अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें कुछ लोग एक धार्मिक गीत गाकर नृत्य करते नजर आ रहे हैं.

एक इलाके विशेष के यह लोग एक ही समुदाय के हैं और वे अपने धार्मिक गीत को गाकर कोरोना के इस संक्रमण काल में कोरोना बीमारी के बाद भी मन को शांत करने और नृत्य करके तनाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews