फेसबुक आईडी हैक कर साइबर ठगों ने किया ये काम, साइबर सेल को सौंपीं गई जांच

फेसबुक आईडी हैक कर साइबर ठगों ने किया ये काम, साइबर सेल को सौंपीं गई जांच

दमोह। गणेश अग्रवाल।

साइबर क्राइम करने वाले ठग, ठगी करने के नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। जहां पहले एटीएम कार्ड के माध्यम से ओटीपी नंबर सहित अन्य जानकारी हासिल कर ठगी करने के मामले सामने आते थे। फेसबुक आईडी को हैक करने के बाद मैसेंजर के माध्यम से फेसबुक आईडी के मित्रों को मैसेज करके पैसा उधार मांग कर ठगी करने का एक अनोखा मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार नरेंद्र सिंघई की फेसबुक आईडी को हैक करके मैसेंजर के माध्यम से शहर में ही रहने वाले राहुल जैन नामक व्यक्ति को मैसेज करते हुए ₹10000 की मदद मांगी गई। जिसमें आवश्यकता होने पर यह पैसे मांगे और शाम तक पैसा वापस करने की बात कही गई। दोनों ही व्यापारियों के बीच सोशल साइट के माध्यम से हुई बातचीत के बाद राहुल जैन नामक व्यापारी ने नरेंद्र से पहचान होने के चलते उनसे उनके ही फोन नंबर पर बात कर ली तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

फेसबुक आईडी पर जो नंबर देकर पैसे मांगे गए थे,वह राजस्थान के रहने वाले ठग कुमावत के नाम पर सर्च हो रहा था। फेसबुक हैकर द्वारा नरेंद्र की फेसबुक आईडी हैक करके गूगल पे के माध्यम से ₹10000 उधार मांगे जा रहे थे। तो राहुल ने नरेंद्र से सीधी बात करके मामले का भंडाफोड़ कर लिया।

वही साइबर क्राइम के मामले में अब पीड़ित पक्ष द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। इस मामले में यदि व्यापारी राहुल बिना सोचे समझे मैसेंजर के मैसेज को ही सही मानते हुए ₹10000 गूगल पर के माध्यम से नरेंद्र को भेज देता। तो निश्चित ही राहुल इन ठगों का शिकार हो जाता. ठगों के द्वारा अब नए-नए उपाय इजात करके लोगों को ठगा जा रहा है, और अब इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम में भी की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews