दमोह प्रशासन की कार्रवाई, क्रिश्चियन कम्युनिटी सेंटर की गिराई गई दीवार

प्रशासन द्वारा दमोह जिला मुख्यालय पर क्रिश्चियन कम्युनिटी सेंटर का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इससे पूरे इलाके का माहौल तनावग्रस्त रहा।
Damoh News

Damoh News : मध्य प्रदेश का दोमह जिला आए-दिन किसी-ना-किसी मुद्दे को लेकर अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। यहां आए दिन बदमाशों, चोरों या फिर तस्करों द्वारा अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। पुलिस भी हमेशा ही छापेमार कार्रवाई करती रहती है, जिसमें उन्हें सफलता भी हाथ लगती है। इसके बावजूद, उनके हौसले बुलंद हैं। इन सबसे हटकर लोग अतिक्रमण से भी काफी ज्यादा परेशान हो चुके हैं।

Damoh News

जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है। जब प्रशासन द्वारा दमोह जिला मुख्यालय पर क्रिश्चियन कम्युनिटी सेंटर का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इससे पूरे इलाके का माहौल तनावग्रस्त रहा। किसी भी तरह का कोई विवाद ना हो इसके लिए पुलिस बल भी तैनात था।

पुलिस बल तैनात

प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, 15,500 वर्ग फीट जमीन पर अतिक्रमण कर दीवार बनाई गई थी, जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है। पहले इस स्थान को चिन्हित किया गया। तब जाकर इस कार्रवाई को आज अंजाम दिया गया है। इस दौरान क्रिश्चियन समाज ने प्रशासन से प्रार्थना भी किया, ताकि इस कार्रवाई को रोक दिया जाए।

प्रतिनिधियों ने कही ये बात

क्रिश्चियन समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह अन्याय पूर्ण कार्रवाई की गई। साथ ही उनका आरोप है कि यह कार्रवाई बहुसंख्यक समाज के संगठनों के दबाव में आकर की गई है। वहीं, जिला प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई के तहत इस अतिक्रमण को हटाया गया है, जो कि सरकारी जमीन थी।

[dgv_vimeo_video id=”1016996558″]

[dgv_vimeo_video id=”1016997122″]

[dgv_vimeo_video id=”1016998515″]

[dgv_vimeo_video id=”1016999260″]

[dgv_vimeo_video id=”1016999823″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews