
Damoh News : दमोह जिले के कलेक्टर सुधीर कोचर आज सुबह पथरिया पहुंचे। बता दें कि वह सीएम राइस स्कूल बिल्डिंग का निर्माण कार्य देखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ स्कूलों में चल रही स्पेशल क्लासेज और रुक जाना नहीं योजना की विशेष कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने टीचर्स द्वारा पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम को देखा। केवल इतना ही नहीं, कलेक्टर ने करीब आधे घंटे तक बच्चों को पढ़ाया और उनसे सवाल-जवाब भी किया।
बच्चों को पढ़ाया
दरअसल, आज कलेक्टर सुधीर कोचर की तस्वीर सामने आई है। इसमें वह खुद एक टीचर बने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बच्चों को खुद पढ़ाया और समझाया। साथ ही विद्यार्थियों के मन में चल रही शंकाओं का समाधान भी निकाला। इस दौरान बच्चों में भी अलग उत्साह देखने को मिल रहा था।
कलेक्टर ने कही ये बात
वहीं, कलेक्टर सुधीर कोचर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान जितनी भी दिक्कतें पाई गई है, उन सभी का जल्द ही समाधान किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को यह दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि काम में आ रही बाधाओं को जल्द-से-जल्द सुधारने का प्रयास किया जाए और शिक्षा के स्तर को अधिक तेज किया जाए।
[dgv_vimeo_video id=”944349633″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

