हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा Damoh, ब्रह्म मुहूर्त में पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया जागेश्वर नाथ का अभिषेक

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा Damoh, ब्रह्म मुहूर्त में पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया जागेश्वर नाथ का अभिषेक

Jageshwar Nath Dham Damoh : आज पूरे देश भर में महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में 13वें ज्योतिर्लिंग की मान्यता प्राप्त दमोह जिले के जागेश्वरनाथ धाम में रात से ही हजारों की संख्या में भक्तों का जमावडा है। चारों धाम की यात्रा करने वाले भक्त यहां जरुर आते हैं। वहीं, सुबह ब्रह्म मुहूर्त में लगभग साढ़े 3 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौज़ूदा मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल बांदकपुर पहुंचे।

Union Minister Prahlad Patel

मंत्री ने शिवलिंग का किया अभिषेक

इस दौरान मंत्री पटेल ने शिवलिंग का विधिविधान से अभिषेक किया। साथ ही पूरे प्रदेश और देशवासियों की खुशहाली की कामना की। यहां आज के दिन 2 लाख के आसपास श्रद्धालु पहुंचेंगे। वहीं, सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए यहां प्रशासन और पुलिस द्वारा कड़े इंतजाम किये हैं। सुबह से ही लोग नर्मदा जल कावड़ में भरकर यहां पहुंचे हैं। बता दें कि यह मंदिर रहस्यों से भरा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां स्थापित शिवलिंग की चौड़ाई हर साल बढ़ती है।

[dgv_vimeo_video id=”920945025″]

जानें मंदिर का इतिहास

दरअसल, यहां प्रथम श्रीनाथ जी का स्वयंभू लिंग स्थित है। जागेश्वर नाथ भगवान का मंदिर दीवान बालाजी राव चंदोरकर ने 1711 में बनवाया था। मंदिर से 100 फुट की दूरी पर माता पार्वती की मनोहारी भव्य प्रतिमा स्थित है। इस मंदिर परिसर में यज्ञ मंडप, अमृत कुंड, दुर्गा मंदिर, काल भैरव मंदिर, राम जानकी-लक्ष्मण-हनुमान मंदिर, नर्मदा मंदिर, सत्यनारायण, लक्ष्मी और राधा कृष्ण मंदिर भी है। इसी क्षेत्र में मंदिर कार्यालय भी है, जहां संस्कृत विद्यालय भी स्थित है। साथ ही, मुण्डन स्थल और विवाह मण्डप भी है।

[dgv_vimeo_video id=”920948261″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews