
Damoh News: दमोह में व्यस्ततम इलाके के अस्प्ताल चौक के पास एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने जबरदस्त हंगामे के बाद खुद को आग लगा ली। इस घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है। इस दौरान मौजूद लोगों के मुताबिक व्यक्ति शराब के नशे में धुत था। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की सक्रियता से उसकी जान बचा ली गई है। ये पूरा मामला कैमरे में कैद भी हो गया।
ये है पूरा मामला
दरअसल, अस्पताल चौक के पास स्थित चरहाई शराब दुकान से शराब पीकर आये दिन चौराहे पर शराबी उत्पात मचाते हैं और लोग ध्यान नहीं देत। शुक्रवार की रात भी एक साठ साल का शराबी डब्बू अहिरवाल शराब के नशे में उपद्रव कर रहा था। लोग उसकी हरकतों पर मजे ले रहे थे तो कुछ लोग अपने मोबाइल फोन में उसका वीडियो रिकार्ड कर रहे थे। तभी अचानक शराबी ने माचिस की तीली जलाई औऱ खुद को आग लगा ली। उसके पहले कि शरीर पर आग फैलती अफरातफरी के बीच मौके पर मौजूद कुछ युवाओं ने उस पर पानी डाल दिया।
[dgv_vimeo_video id=”804544605″]
[dgv_vimeo_video id=”804545101″]
पुलिस ने दिखाई सक्रियता
जिसके बाद पुलिस को इस बात की खबर दी गई। कुछ देरी में ही अस्पताल पुलिस चौकी की पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जले हुए बुजुर्ग डब्बू को अस्पताल पहुँचाया। इस घटना में शराबी बुजुर्ग करीब 15 फीसदी जल चुका। डॉक्टर्स के मुताबिक वो खतरे से बाहर है औऱ उसका इलाज जारी है।
दमोह से आशीष कुमार जैन की खबर

