
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में जारी गर्मी के सितम के बीच लोग जहां ठंडे स्थानों की तलाश कर रहे है। गर्मी से राहत पाने पानी के आसपास जाने की योजना बना रहे है। वहीं कल जिले के बटियागढ़ के भदभदा वाटरफॉल में हुई युवक की मौत के बाद जिला प्रशासन सख्त हुआ हुआ है। औऱ प्रशासन ने इस वाटरफॉल पर रोक लगा दी है।
एसडीएम ने लगाई धारा 144
पथरिया के एसडीएम महेन्द्र गुप्ता ने आज इस वाटरफॉल का दौरा किया तो यहां के हालातों को देखते हुए यहाँ लोगों को जाने और वाटरफॉल का उपयोग करने पर रोक लगाई है। एसडीएम ने एक आदेश जारी करते हुए इस जगह पर धारा 144 लागू की है।
[dgv_vimeo_video id=”951931712″]
अब नही जा पायंगे लोग वाटरफॉल
गुप्ता के मुताबिक फ़िलहाल इस वाटरफॉल में खतरा बना हुआ है और इसे देखते हुए रोक लगाई गई है, डेम से छोड़े जाने वाले पानी को भी बन्द करा दिया गया है और लोग यहां नहाने न जा सके इसके लिए पुलिस और चौकीदारों की भी तैनाती की गई है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”951933792″]
