
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से कुछ रोचक तश्वीरें सामने आई है। जब यहां के पुलिस थानों में गुंडे मवालियों और आपराधिक प्रवत्ति के लोग कसम खाते दिखाई दिए कि वो चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी नही करेंगे और इस दौरान कोई आपराधिक गतिविधियों में शामिल नही होंगे। इन बदमाशों को पुलिस ने भी हिदायद दी है कि गड़बड़ी हुई तो परिणाम ठीक नही होंगे।
क्या है पूरा मामला
जिले के पुलिस थानों में बीते तीन दिनों से कुछ ऐसा ही हो रहा है। दरअसल दमोह में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाने है। इसे लेकर पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बीच जिला पुलिस बल ने बड़ी संख्या में अपराधियों पर कार्यवाहियां भी की है। साथ ही उनसे बांड भरवाए हैं। इसके अलावा पुराने आपराधिक किस्म के लोग चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं। लिहाजा पुलिस ने इस तरफ भी ध्यान दिया है और कुछ हटके यहाँ काम किया जा रहा है।
जिले के एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी की मौजूदगी में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में उन इलाकों के हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को बुलाया जा रहा है। उन्हें बाकायदा समझाया जा रहा है। हिदायद देने के बाद उंनकी सामूहिक शपथ कराई जा रही है कि वो चुनाव में कोई गड़बड़ी नही करेंगे। एसपी सोमवंशी के मुताबिक जिले में शांति पूर्वक मतदान हो इसके लिए ये सब किया जा रहा है। आपराधिक किस्म के चिन्हित लोगो को बुलाकर समझाया जा रहा है। और इसके बेहतर परिणाम आने की उम्मीद है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”938263830″]
