2023 चुनाव से पहले बसपा विधायक रामबाई ने कमलनाथ पर जताया विश्वास, जानें क्या कहा

2023 चुनाव से पहले बसपा विधायक रामबाई ने कमलनाथ पर जताया विश्वास, जानें क्या कहा

Damoh News : मध्य प्रदेश में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनवाने और फिर डेढ़ साल बाद सरकार को गिराने भाजपा को सत्तासीन कराने में अहम किरदार निभाने वाली दमोह जिले के पथरिया से बीएसपी की दबंग और चर्चित विधायक रामबाई सिंह एक बार फिर कमलनाथ के पक्ष में दिखाई दे रही हैं, रामबाई खुले रूप से न सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तारीफ कर रही हैं बल्कि साफ कह रही हैं कि कमलनाथ जो वादा करते हैं निभाते हैं।

दरअसल, बसपा विधायक ने ये तारीफ कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही नारी सम्मान योजना के ऊपर की। विधायक की मानें तो कांग्रेस ने भाजपा की लाडली बहना योजना के जवाब के रूप में इस योजना को आवेदन भरा कर शुरू किया है और यदि सरकार बनती है तो उन्हें विश्वास है कि कमलनाथ अपने वादे को पूरा करेंगे। बेबाक राय रखते हुए रामबाई ने मौजूदा भाजपा सरकार को आड़े हांथो लिया और लाडली बहना योजना पर वार करते हुए कहा कि ये सिर्फ चुनावी वादे है लेकिन जनता सब जानती है कि क्यों योजना का ढिंढोरा पीटा जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”825394352″]

मीडिया से बात करते हुए रामबाई ने ये सम्भावना भी जताई है कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एमपी की जनता बीएसपी की सरकार भी बना सकती है और ये कोई आश्चर्य नही होगा। बसपा सुप्रीमों मायावती के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए रामबाई कह रही हैं कि यूपी की अधिकांश योजनाएं मायावती सरकार के समय की है जो आज भी जनता के बीच हैं।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”825394589″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews