Damoh News : कोचिंग सेंटर्स की जांच में अफसरो को सांस लेने में हुई तकलीफ, संचालकों को जारी किए नोटिस

समिति ने शहर में चल रही कोचिंग संस्थाओं और लायब्रेरी की जांच की। एक साथ कई कोचिंग सेंटर्स पर पहुंची इस टीम ने जांच की तो अधिकांश सेंटर्स पर खामियां पाई गई।
damoh news

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बड़ी खबर है, यहाँ कोचिंग क्लासेस के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सांस लेने में दिक्कत हुई है और खुद इलाके के एसडीएम को परेशानी हुई तो अब प्रशासन बड़े एक्शन की तैयारी में है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल दिल्ली कोचिंग हादसे के कई दिनों बाद बुधवार को दमोह जिला प्रशासन को भी याद आया कि इलाके के कोचिंग सेंटर्स की जांच पड़ताल की जाए और इसके लिए कलेक्टर द्वारा बनाई गई एक समिति ने शहर में चल रही कोचिंग संस्थाओं और लायब्रेरी की जांच की। एक साथ कई कोचिंग सेंटर्स पर पहुंची इस टीम ने जांच की तो अधिकांश सेंटर्स पर खामियां पाई गई। एक बिल्डिंग के तीन अलग-अलग फ्लोर पर क्लासेस लग रही है तो कई जगहों पर क्षमता से अधिक बच्चो को बैठाया जा रहा है। टीम लीडर एसडीएम आर एल बागरी को खुद इस दौरान एक कोचिंग सेंटर में सांस लेने में तकलीफ हुई और उन्होंने माना कि इन सेंटर्स पर वेंटीलेशन की दिक्कत के अलावा इस बात का ध्यान नही रखा गया है कि पढ़ने वाले बच्चो को बराबर ऑक्सीजन मिल सके।

[dgv_vimeo_video id=”993014246″]

फिलहाल तमाम खामियों के बाद टीम ने सब कुछ नोट किया है और एसडीएम के मुताबिक इन सभी सेंटर्स के संचालकों को नोटिस काटे जा रहे है और नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”993017098″]

[dgv_vimeo_video id=”993018528″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews