Damoh News : गंगा जमना ग्रुप पर वन विभाग ने कसा शिकंजा, पढ़े पूरी खबर

Damoh News : गंगा जमना ग्रुप पर वन विभाग ने कसा शिकंजा, पढ़े पूरी खबर

Damoh News : दमोह के विवादास्पद गंगा जमना स्कूल के प्रबंधकों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस ग्रुप के दूसरे कारोबारों पर सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है। हिजाब से शुरू हुए मामले ने देश भर में सुर्खियां पाई तो प्रबंधन पर हुई एफआईआर के बाद स्कूल के प्रिंसिपल एक टीचर और चौकीदार जेल में है जबकि पूरा प्रबंधन फरार है, सरकार के निर्देश के बाद अलग अलग विभाग कार्रवाई कर रहे हैं तो अब वन विभाग की बड़ी कार्रवाई होने जा रही है।

यह है मामला

दरअसल, गंगा जमना ग्रुप बड़े बीड़ी उधोगपति के रूप में भी है। इनकी बीड़ी देश के कई हिस्सों में जाती हैं तो ग्रुप बीड़ी में उपयोग होने वाले तेंदूपत्ते के लिए जंगल नीलामी मे लेते हैं। वन विभाग को शिकायत मिली है कि गंगा जमना ग्रुप में निर्धारित तादात से ज्यादा तेंदुपत्ता जंगलों से तुड़वा कर इखट्ठा किया है।

सोमवर को डीएफओ महेंद्र सिंह ऊइके ने जानकारी देते हुए बताया है कि बीते शुक्रवार को ग्रुप के लिए वन विभाग ने नोटिस जारी किया है और तीन दिन का वक़्त जवाब देने के लिए दिया है, सोमवार को दिया गया समय पूरा होने वाला है लिहाजा तय समय मे जवाब न आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। अनुमान के मुताबिक इस ग्रुप पर लाखों की पेनाल्टी लग सकती है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”837615342″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews