Damoh News : हाईस्कूल पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

arrest

Damoh Paper Leak News :  मध्य प्रदेश में सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं की परीक्षा में विज्ञान के पर्चे लीक होने के मामले में दमोह में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है तो केंद्र अध्यक्ष सहित चार की गिरफ्तारी भी पुलिस ने की है वहीं शेष चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमे बनाई गई हैं।

यह है मामला

दरअसल, सोमवर को एम पी बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा थी और विज्ञान का पेपर था लेकिन परीक्षा के दौरान ही पेपर लीक हो गया और भोपाल स्थित बोर्ड ऑफिस तक पहुंच गया जिसके बाद हरकत में आये बोर्ड प्रबंधन ने पाया कि पेपर दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक के सेलवाड़ा परीक्षा केंद्र से वायरल हुआ है। मौके पर पहुंचे कलेक्टर एस पी ने जांच की और पाया कि केंद्र के चपरासी ने ही पर्चा लीक कर वायरल किया था। कलेक्टर ने इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थे और परीक्षा केंद्र अध्यक्ष सहित आठ लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस कर रही है जाँच

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं चार अब भी फरार है। एडिशनल एस पी शिवकुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि मामले की जांच चल रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”810204597″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews