
Drunk women create ruckus in Jabalpur
Damoh News : मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह की एक ग़ज़ल का अंतरा है ” मुझको कदम-कदम पे भटकने दो वाइज़ों तुम अपना कारोबार करो मैं नशे में हूँ” इस अंतरे को ज़मीन पर उतरते दमोह में देखा गया जहां शराब के नशे में धुत्त एक महिला बीच सड़क हंगामा करती रही और उसके शब्द यही थे तुम लोग अपनी दुकानें चलाओ में नशे में हूँ।
यह है मामला
दरअसल, शनिवार की देर शाम दमोह के किल्लाई नाके पर एक महिला अजीबो गरीब हरकतें कर रही थी पहली नजर में लोगों ने उसे पागल समझा लेकिन जब हरकतें बड़ी तो लोग भी हरकत में आये और पता चला कि महिला शराब के नशे में चूर है। फिर क्या था ये शराबी महिला लोगों के मनोरंजन का साधन बन गई। लोग मजे लें रहे थे और महिला की हरकतें बढ़ने लगी। कभी लोगो को उल्टा सीधा बोलना तो कभी ऊटपटांग हरकत लोगो के चेहरों पर हंसी ला रही थी।
[dgv_vimeo_video id=”791456170″]
[dgv_vimeo_video id=”791455226″]
पुलिस के पहुंचने पर शांत हुई महिला
इतना ही नही सड़क पर उत्पात मचा रही महिला बीच सड़क पर लेट गई जिसके बाद ट्रैफिक जाम के हालात बन गये। कुछ समझदार लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी पुलिस नही पहुंची। इस बीच उसका पति भी मौके पर पहुंच गया जिसने बताया कि उसकी पत्नी शराब की आदी है और अक्सर घर और मोहल्ले में इस तरह की हरकतें करती है। महिला के पति घनश्याम ने पुलिस को फिर फोन लगाया और मौके पर डायल 100 की टीम पहुंची। पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर शांत कराया। उसके बाद महिला पुलिस कर्मियों की मदद से शराबी महिला को पुलिस थाने ले जाया गया है।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”791455417″]
