
Damoh News : दमोह जिले के तेजगढ़ ग्राम में मुसलमान समाज के व्यक्ति ने हिंदू समाज के व्यक्ति को चुनावी टाइम पर तिलक लगा दिया था। जिससे बाद उसे समाज में बंद कर दिया है। मामला तेजगढ़ थाना के ग्राम तेजगढ़ का है। जहां आरिफ शाह पिता आबिद शाह ने हिंदू परिवार के एक व्यक्ति को गुलाल लगा दी थी।
यह है मामला
आरिफ़ शाह ने बताया कि मेरे घर के पास हिंदू समुदाय के व्यक्ति को टीका लगाकर चुनाव टाइम पर स्वागत कर दिया था। जिसके कारण मुस्लिम समाज के मुखिया व समाज द्वारा मुझे और मेरे परिवार को समाज से बहिष्कार कर दिया है। आरोप यह भी हैं कि समाज के मुखिया का परिवार बहुत बड़ा है एवं समाज में उनकी बात को सभी मानते है।
[dgv_vimeo_video id=”832922774″]
[dgv_vimeo_video id=”832923205″]
पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मां का इंतकाल हो गया था। जब उसके द्वारा समाज को घर खाने पर बुलाया गया था। लेकिन समाज में कोई खाना खाने नहीं आया। जिससे उसे काफी नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं अब समाज के लोग किसी भी शादी समारोह में नहीं बुलाते। पीड़ित के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की गई। तो पुलिस के द्वारा इस मामले पर कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को समझाइस दी गई। यदि इस तरह की शिकायत फिर मिलेगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”832923337″]
