Damoh News: चार पहिया कार हुई हादसे की शिकार एक की मौत

Damoh News: चार पहिया कार हुई हादसे की शिकार एक की मौत

दमोह, आशीष कुमार जैन। दमोह बांदकपुर मार्ग पर समन्ना तिगड्डा के आगे एक कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। दरअसल गूंजी गांव के कुछ लोग कार पर सवार होकर के दमोह की ओर आ रहे थे। इसी दौरान यह कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर हादसे का शिकार हो गई। कार में सवार गुंजी निवासी रवि तिवारी की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – Neemuch News: हाउसिंग बोर्ड की जगह पर अतिक्रमण

व अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से दमोह के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वही कार के क्षतिग्रस्त होने और घायलों के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि सभी ग्रामीणों के नामों के साथ अन्य जानकारी ली जा रही है। फिलहाल में सभी को इलाज के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें – Russia Ukraine War: यूक्रेन में रूस का दबदबा हुआ कम

मालूम हो कि इन मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों के संचालन के चलते यह घटनाएं सामने आ रही हैं जिससे गति पर नियंत्रण किया जाना अत्यावश्यक है। इसके पहले भी कई मामले आ चुके हैं। लेकिन गाड़ियों की रफ़्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस हादसे का मर्म पता कर रही है। भाजपा नेता प्रमोद विश्वकर्मा ने कहा है कि घायलों की उचित मदद की जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews