
Damoh Vikash Yatra News : मध्य प्रदेश में चल रही विकास यात्रा के दौरान जहां हर दिन अलग-अलग तश्वीरें सामने आ रही हैं वहीं अब आलम ये है कि सरकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधियों से अभद्रता कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला दमोह जिले से आया है जहां एक पंचायत सचिव की अभद्रता का शिकार सत्ताधारी भाजपा के विधायक को होना पड़ा। हालांकि पंचायत सचिव के इस कृत्य के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
यह है पूरा मामला
मामला जिले की हटा विधानसभा क्षेत्र का है यहां से भाजपा विधायक पी एल तंतुवाय अपने क्षेत्र के पटेरा ब्लाक के महुना गावँ में विकास यात्रा के दौरान पहुंचे थे जहां एक ग्रामीण ने कूप को लेकर शिकायत की, विधायक तंतुवाय ने पंचायत सचिव जगमोहन पटेल को तलब किया लेकिन पंचायत सचिव आपा खो बैठे। उन्होंने न सिर्फ अभद्रता की बल्कि दस्तावेज भी फाड़ दिए।

विधायक का वीडियो हुआ वायरल
एक विधायक के सामने हुई इस घटना के बाद सब सन्न रह गए। अपने साथ हुई बदसलूकी से भाजपा विधायक भी नाराज हो गए फिर क्या था विधायक ने जिला पंचायत के सीईओ को फोन लगाया नाराजगी जाहिर की और सचिव को सस्पेंड करने की बात कही। विधायक के नाराज होने के बाद आनन फानन में उसे सस्पेंड कर दिया गया है वही अब विधायक का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”802419486″]
