Damoh News : गंगा जमना स्कूल मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

arrest

Damoh News :  मध्य प्रदेश के दमोह से एक बड़ी खबर है यहां के चर्चित गंगा जमना स्कूल मामले में दमोह पुलिस ने गंगा जमना स्कूल से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया है।

यह है मामला

चर्चित गंगा जमना स्कूल में बच्चियों को जबरन हिजाब पहनाने के साथ इस्लामिक शिक्षा देने के साथ अन्य आरोपों में स्कूल सुर्खियों में आया था, प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस ने स्कूल के संचालको और प्रिंसिपल टीचर्स और अन्य स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हाई प्रोफाइल इस मामले में लगातार आरोपियो की गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही थी इसी बीच पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुए आरोपियो में स्कूल की प्रिंसिपल आफसा शेख , गणित विषय के टीचर अनस अहतर और चौकीदार रुस्तम को गिरफ्तार किया। दमोह पुलिस गिरफ्तारी के बाद से तीनों आरोपियों को मीडिया से छिपाती रही और शाम को जिला कोर्ट में आरोपियो को पेश किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”835179283″]

[dgv_vimeo_video id=”835178989″]

रविवार होने की वजह से जिला न्यायलय में सिर्फ सीजेएम कोर्ट खुला था जहां सीजेएम जितेंद्र नारायण सिंह ने तीनों की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 24 जून को होगी। आरोपियो के वकील अनुनय श्रीवास्तव के मुताबिक पुलिस ने दर्ज मामले में एक धारा का और इजाफा किया है। वही आज रविवार होने की वजह से सेशन कोर्ट बन्द है लिहाजा कल यानी सोमवार को अपील की जाएगी। दूसरी तरफ जिले के एसपी राकेश सिंह के मुताबिक फिलहाल तीन आरोपी पकड़े हैं शेष आरोपियो की तलाश की जा रही है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”835178712″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews