Damoh News : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, लाखों की अवैध शराब जब्त

तारादेही पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियो से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के सरगना तक पहुंचा जा सके।
damoh police

Damoh News : प्रदेश में अवैध शराब का गोरखधंधा काफी समय से चल रहा है अब ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के दमोह जिले से आ रही है, जहाँ तारादेही पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए बड़ी तादात में शराब पकड़ी है। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि तारादेही पुलिस को मुख़बिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक पिकअप गाड़ी में शराब भरकर उसकी तस्करी की जा रही है जब पुलिस ने जाल बिछाया तो सूचना सही निकली और 48 पेटी अवैध शराब के साथ चार आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक ये अवेध शराब जबलपुर से लोड की गई थी और इसकी डिलेवरी सागर जिले के महराजपुर में होनी थी।

पूछताछ में जुटी पुलिस

लेकिन जबलपुर और सागर जिलों के बीच पड़ने वाले दमोह जिले में पुलिस ने इस अवैध शराब को पकड़ लिया। फिलहाल तारादेही पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियो से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के सरगना तक पहुंचा जा सके।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1026842744″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews