
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के सेमरा लोधी में कल शनिवार को हुए सनसनीखेज हत्याकांड का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। जिसने अपना जुर्म कबूल करते हुए 50 साल के मुन्ना अहिरवाल की वीभत्स हत्या करना कबूला है। दरअसल, सेमरा लोधी गांव के मेन रोड पर मुन्ना का शव मिला था। जिसे पत्थरों से कुचला गया था। और वीभत्स रूप से हत्या की गई थी। इस अंधे हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल था।
क्या है पूरा मामला
पथरिया एसडीओपी रघु केशरी के मुताबिक सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। गांव के ही कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया था। जिनसे पूछताछ करने के बाद मुन्ना के एक साथी लोटन लोधी ने हत्या करना स्वीकार किया गया। हत्या की वजह शराबखोरी और गाली गलौच सामने आई है। पुलिस के मुताबिक मुन्ना और लोटन ने शराब पी और फिर नशे में मुन्ना ने लोटन को गलियां दी। जिस पर से लोटन ने पत्थरों से कुचल कर मुन्ना की हत्या की।
[dgv_vimeo_video id=”927063243″]
[dgv_vimeo_video id=”927062032″]
वहीं इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाये हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस और आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। इस हत्या को एक व्यक्ति अंजाम नही दे सकता कुछ नाम वो पुलिस को बता रहे हैं। लेकिन पुलिस गौर नही कर रही। इसके अलावा परिवार वालों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई करने की मांग भी की है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”927061837″]
[dgv_vimeo_video id=”927061427″]
