Damoh News : पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

damoh police

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले मे सक्रिय खनन माफिया पर नकेल कसने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। जिले भर में अवैध उत्खनन जोरों पर है। तो इस बीच जिले के नोहटा थाने की बनवार चौकी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब खनन माफिया पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि बनवार पुलिस को खबर लगी थी। कि उनके इलाके के गदरी हार गाँव मे एक शख्स के यहाँ बड़े पैमाने पर विस्फोटक सामग्री रखी हुई है। जिस सूचना पर पुलिस ने रेड मारी तो सोनू लोधी के घर पर विस्फोटक सामग्री बारूद डेटोनेटर आदि बरामद हुए सोनू और उसके एक साथी को हिरासत में लिया गया। तो पुलिस को मालूम चला कि ये दोनों आरोपी इस विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल अवेध रूप से चला रहे पत्थर खदान में ब्लास्ट करने के लिए करते है।

जांच में मालूम चला कि अवैध पत्थर खदान लंबे समय से चल रही है। और अब तक यहां से लाखों का पत्थर निकाला जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने सोनू और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जबकि दोनों को हिरासत में लिया गया है।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”932424257″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews