
Damoh News : दमोह के विवादास्पद गंगा जमना स्कूल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्कूल में बच्चियों को जबरन हिजाब पहनाने के मामले से शुरू हुआ बबाल धर्मान्तरण विदेशी कनेक्शन टेरर फंडिंग तक जा पहुंचा तो अब एक और मामला सामने आया है जब स्कूल के भीतर से मस्जिद तक एक खुफिया रास्ते के होने की खबर है।
यह है पूरा मामला
बाल कल्याण आयोग ने इस मामले की जानकारी सूबे की सरकार और प्रशासन को दी तो अब इस खुफिया रास्ते के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूल बिल्डिंग से लगा हुआ एक गुफा नुमा रास्ता है जो मस्जिद तक जाता है। आरोप है कि इसी रास्ते से स्कूल के अंदर से ही बच्चो को नमाज पढ़ने लें जाया जाता था।
[dgv_vimeo_video id=”834795774″]
[dgv_vimeo_video id=”834796747″]
हालांकि इस रास्ते की पुष्टि जिला प्रशासन या पुलिस ने नही की है लेकिन जो आरोप बाल कल्याण आयोग ने लगाए हैं उन आरोपो को इन वीडियो के बाद बल जरूर मिल रहा है। इस खुफिया रास्ते की खबर और वायरल वीडियो पर स्कूल प्रबंधन भी खामोश है और कैमरे के सामने नही आ रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”834797065″]
[dgv_vimeo_video id=”834797405″]
*Disclaimer :- MP Breaking News इस वीडियो की पुष्टि नही करता है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
