
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दूसरे चरण में यानी 26 अप्रेल को वोट डाले जाएंगे, राजनीतिक दलों के प्रचार प्रसार जोरों पर है। दोनों ही प्रमुख सियासी दल भाजपा और कांग्रेस लोगों को रिझाने में लगे हुए है, और जुबानी जंग भी तेज है। लेकिन इस बीच एक नए मुद्दे ने सारे मुद्दों को फिलहाल पीछे छोड़ दिया है। ये मुद्दा है इस इलाके से गुजरने वाली ट्रेनें जिन्हें रेलवे ने हाल फिलहाल के लिए बन्द कर दिया है। ट्रेनों के बन्द होने पर हमलावर कांग्रेस भाजपा केंद्र सरकार और रेल विभाग को कटघरे में खड़ा किये है इतना ही नही कांग्रेस इस सब को लेकर भाजपा को धर्म विरोधी बता रही है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, कटनी बीना रेलवे ट्रैक पर तीसरी लाइन का काम चल रहा है। रेलवे ने यहां से गुजरने वाली करीब पंद्रह ट्रेनों को बंद कर दिया है। ताकि रेलवे ट्रेक का काम हो सके लेकिन ये सब कांग्रेस को रास नही आ रहा है। इसके पीछे की वजह दमोह जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में आगामी 16 अप्रेल को होने जा रहा बड़ा आयोजन है। कुंडलपुर में इस भव्य आयोजन की तैयारियां बड़े पैमाने पर हो रही हैं। इस आयोजन का नाम आचार्य पदारोहण है। दरअसल बीते महीने जैन समाज के प्रख्यात सन्त आचार्य विद्यासागर महराज ने समाधि ले ली और अब उनकी जगह नये आचार्य का पदारोहण होना है। ये आयोजन जैन धर्मावलबियो के लिए बेहद खास है लिहाजा न सिर्फ देश से बल्कि विदेशों से भी जैन धर्म के लोग यहाँ आएंगे। कुंडलपुर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में है। ऐसे समय लंबी दूरी की ट्रेन सेवा बाधित होने से परेशानी होना स्वाभाविक है। कांग्रेस ने धर्म और आस्था से जुड़े इस मुद्दे को लेकर हल्ला बोलना शुरु किया तो अब ये मुद्दा चुनावी मुद्दा बनता जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रतन चंद जैन सीधा सीधा आरोप भाजपा पर लगाते हुए इन हालातों को सामने रखकर भाजपा को धर्म विरोधी करार देते हैं।
कुंडलपुर का आयोजन सिर्फ दमोह के लोगो तक सीमित नही है बल्कि इसका सरोकार देश भर के लाखों जैन धर्मावलंबियों से है। आयोजन में संघ प्रमुख मोहन भागवत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ कई दिग्गज आने वाले है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस ऐतिहासिक आयोजन के कई मायने है। ऎसे समय मे ट्रेनों का बन्द होना और इसे कांग्रेस का मुद्दा बनाना निश्चित तौर पर भाजपा की परेशानी बड़ा सकता है। अचानक तूल पकड़ रहे इस मुद्दे पर दमोह से भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी सामने आए हैं। राहुल के मूताबिक कांग्रेस अनर्गल आरोप लगा रही है उनकी पार्टी सनातन को मानने वाली है और कुंडलपुर के साथ आचार्य विद्यासागर जी मे सबकी बड़ी आस्था है। ट्रेन बन्द रेलवे ने ट्रेक पर काम चलने की वजह से हुई है। राहुल ने कांग्रेस के आरोपो पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस धर्म की आड़ लेकर लोगो को बरगला रही है।
[dgv_vimeo_video id=”932896349″]
महज दो दिनों में ही बेहद गरमाये इस मामले के बाद रेलवे विभाग में भी खलबली मच गई है। रेलवे की तरफ से दमोह के स्टेशन मास्टर मुकेश जैन ने मीडिया के सामने आकर बताया कि फिलहाल तीन ट्रेन फिर शुरू की गई है जो दमोह को भोपाल और रीवा से जोड़ेंगी। इसके अलावा कुंडलपुर के आयोजन को लेकर रेलवे दमोह स्टेशन पर विशेष इंतजाम किया जा रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”932896664″]
[dgv_vimeo_video id=”932896845″]
[dgv_vimeo_video id=”932897075″]
[dgv_vimeo_video id=”932897348″]
बहरहाल मामला गर्म हो रहा है, सवाल देश भर के जैन धर्मावलंबियों से जुड़ा है चुनावी मौसम में जव लोग लंबी दूरी की रेल सेवा से महरूम रहेंगे जबकि मामला धर्म से जुड़ा हो तो फिर सियासतदारों के लिए ये हालात चिंताजनक बन ही जाते हैं।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”932897545″]
[dgv_vimeo_video id=”932897730″]
[dgv_vimeo_video id=”932898070″]
[dgv_vimeo_video id=”932898639″]
