Damoh News : छात्र ने स्कूल गेट के बाहर तमंचे से किया हवाई फायर, वीडियो वायरल

Damoh News : छात्र ने स्कूल गेट के बाहर तमंचे से किया हवाई फायर, वीडियो वायरल

Damoh News : सोशल मीडिया पर एक नाबालिग द्वारा तमंचे से फायर करने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का पेंट से पिस्तौल निकालता है बाकायदा हवाई फायर करता है और पीछे आकर तमंचे को दिखाता है और बाइक पर सवार हो  जाता है। इस वायरल वीडियो की तफ्तीश की गई तो पता चलता है कि ये वीडियो दमोह जिले के हटा शहर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का है। स्कूल के परिसर में ये हवाई फायर हुआ और आवाज सुनकर सब दहशत में आ गए।

यह है पूरी घटना

बता दें कि वीडियो 15 तारीख की दोपहर का है, जब स्कूल में प्राचार्य सहित स्टाफ काम कर रहा था तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई तो सब स्कूल के बाहर आ गए। प्राचार्य ने हटा पुलिस को सूचना दी और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो हवाई फायर करने वाला लड़का पहचाना गया।

पुलिस ने जब लड़के को पकड़ा तो मालूम चला कि इस नाबालिग ने इन्स्ट्राग्राम पर रील बनाने के लिए खिलोनानुमा पिस्तौल से ये हवाई फायर किया था। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग और उसके पिता को समझाइश देकर जाने दिया लेकिन ये वीडियो इलाके में जमकर वायरल हो रहा है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews