Damoh News : सामने आया पुलिस का मानवीय चेहरा, महिला पुलिसकर्मी ने रास्ते में पड़ी हुई वृद्ध महिला का इलाज कराकर छोड़ा घर

Damoh News : सामने आया पुलिस का मानवीय चेहरा, महिला पुलिसकर्मी ने रास्ते में पड़ी हुई वृद्ध महिला का इलाज कराकर छोड़ा घर

Damoh News : दमोह जिले की तेंदूखेड़ा में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया जब गश्त के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी को जमीन पर पड़ी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला दिखी। महिला पुलिसकर्मी इस वृद्ध महिला को स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुची इसका उपचार कराया और महिला को साफ कपड़े लेकर घर तक छोड़ा दिया है।

यह है मामला

तेंदूखेड़ा उपनिरीक्षक सुरभि चौहान जब गस्त कर रही थी तभी उन्हें लावारिस अवस्था में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला पड़ी मिली इसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने इस वृद्ध महिला को अपने वाहन में बैठाकर तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र लेजाकर इस वृद्ध महिला का इलाज कराया एवं इसे नए कपड़े एवं फल देकर घर पर पहुंचाया।

[dgv_vimeo_video id=”816647248″]

[dgv_vimeo_video id=”816647464″]

[dgv_vimeo_video id=”816647774″]

महिला पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दमोह के वरिष्ठ अधिकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों की तारीफ की है बुजुर्ग महिला अकेली रहती हैं महिला के पति की कई वर्ष मृत्यु हो चुकी है एवं बच्चे भी छोड़कर दूसरे शहर मैं रहने लगे, जिससे महिला ग्राम में अकेली अपना जीवन यापन कर रही थी।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”816648256″]

[dgv_vimeo_video id=”816648638″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews