Damoh News : सुबह किराना दुकान में हुई चोरी, रात को जिला अस्पताल प्रबंधक के घर पर मिला चोरी का सामान

अब सबको इंतज़ार पुलिस जांच पूरी होने का है ताकि ये पता चल सके कि असलियत क्या है? क्या डॉक्टर निर्दोष है या फिर इस पढ़े लिखे डॉक्टर के जरिये कोई बड़ा चोर गिरोह इलाके में चल रहा है?
damoh news

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक किराना दुकान में हुई चोरी का सामान जिला अस्पताल के प्रबंधक के घर से मिलने के बाद खलबली मची है और इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या है पूरा मामला देखिए इस रिपोर्ट में..

दमोह का हृदय स्थल कहा जाने वाला घण्टाघर इलाका जहां चौबीसों घण्टे लोगो की आवाजाही रहती है पुलिस के जवान भी रात में गश्त करते है लेकिन आज सुबह जब इस इलाके के एक बड़े किराना दुकानदार ने अपनी दुकान खोली तो उसका सामान बिखरा पड़ा था और जब तहकीकात की गई तो मालूम चला कि दुकान में चोरी की घटना हुई है। इस मार्केट के पिछले हिस्से में गर्ल्स स्कूल है बड़ा मैदान है और चोर इसी मैदान के सहारे दुकान में ऊपर से घुसे और किराने के सामान पर हाथ साफ करके चले गए।

क्या है पूरा मामला

बीच शहर बाजार में हुई चोरी की इस घटना ने सबको हैरान कर दिया सवाल सिर्फ चोरी का नही था बल्कि जिस इलाके में चोरी हुई वो अपने आप मे मायने रखता है कि ह्रदय स्थल पर चोरों ने सेंध लगाई लिहाजा पुलिस के लिए भी ये घटना चिंता का विषय बन गई। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच पड़ताल कर रही थी। इसी देर शाम इस चोरी की घटना में नया ट्विस्ट आया जब किराना दुकान से चोरी गया माल किसी चोर के पास से नही बल्कि जिला अस्पताल के प्रबंधक के घर पर होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ सुरेंद्र सिह के सरकारी आवास पर पहुंची तो उसके होश उड़ गए जब एक डॉक्टर के घर पर यह माल मिला, पीड़ित दुकानदार को बुलाया गया और दुकानदार ने डॉक्टर के घर से मिले सामान की पहचान की और ये माल उसी का निकला। हालॉकि इस बात की सूचना खुद अस्पताल प्रबंधक डॉ सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी थी कि कुछ सामान उनके घर पर है। दरअसल किराना दुकान गर्ल्स स्कूल और जिला अस्पताल आपस मे लगे हुए हैं और प्रबंधक का कहना है कि शाम अस्पताल की बाउंड्री के पास कुछ सामान पड़े होने की खबर उन्हें लगी और उन्होंने ये सामान अपने आवास में रखवा लिया। कायदे से डाक्टर को पुलिस को इसकी सूचना देनी थी लेकिन घण्टो बाद उन्होंने पुलिस को बताया।

जांच में जुटी पुलिस

एक बड़े अफसर के घर पर चोरी का माल मिलने की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी और पुलिस के होश भी उड़ गए। कोतवाली पुलिस ने सामान को जब्त किया और प्रबंधक से पूछताछ की। अपने आप में हैरान करने वाले इस मामले ने कई सवाल भी खड़े किए और पुलिस पूछताछ और जांच में जुटी है। कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज के मुताबिक चोरी का माल प्रबंधक के घर पर मिला है और अब इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर ये माल यहाँ आया कैसे और आखिर लम्बा समय बीत जाने के बाद प्रबंधक ने पुलिस को सूचना क्यों दी।

[dgv_vimeo_video id=”1045766417″]

[dgv_vimeo_video id=”1045766815″]

क्या है असलियत, जानिए

बहरहाल एक जिम्मेदार और पेशे से सरकारी डॉक्टर के साथ सामने आई इस घटना ने सबको हैरान जरूर कर दिया है, चोरी का ये माल महज 20, 22 हजार का है लेकिन एक बड़े अफसर के घर से इसकी बरामदगी कहीं न कहीं डॉक्टर को कटघरे में जरूर खड़ा किये है। अब सबको इंतज़ार पुलिस जांच पूरी होने का है ताकि ये पता चल सके कि असलियत क्या है? क्या डॉक्टर निर्दोष है या फिर इस पढ़े लिखे डॉक्टर के जरिये कोई बड़ा चोर गिरोह इलाके में चल रहा है?

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1045766202″]

[dgv_vimeo_video id=”1045767039″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews