विवाह समारोह से 50 लाख के जेवरातों से भरा बैग ले उड़े चोर, सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत, दो गिरफ्तार

इस घटनाक्रम और चोरी की वारदात के बाद लाखों के गहने वापस मिल जाने के बाद सेठ परिवार में खुशी की लहर है वही दमोह पुलिस एक और फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
Police Arrest Crime

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बड़ी ख़बर आ रही है यहाँ देर रात एक शादी समारोह में लाखो के जेवरात से भरे बैग के चोरी होने के बाद सनसनी फैल गई लेकिन कुछ ही घंटों में बैग बरामद हो गया लेकिन तभी एक चोर ने दम तोड़ दिया साथ ही दो पुलिस गिरफ्त में आ गए जबकि एक फरार हो गया। पूरी तरह किसी हिंदी फिल्म से मिलती जुलती वारदात ने चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है।

दरअसल बीती रात दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर एक मैरिज गार्डन में शहर के प्रतिष्ठित सेठ परिवार में शादी से पहले होने वाली सगाई की रश्म चल रही थी, लोग खुशियां मना रहे थे और अचानक घर के लोगो की नजर जेवरात से भरे बैग पर पड़ी तो सबके होश उड़ गए। क्योंकि बैग में थोड़े बहुत नही बल्कि पचास लाख से ज्यादा के गहने थे। सगाई समारोह में अफरा तफरी मच गई और जब मैरिज गार्डन के सीसीटीवी खंगाले गए तो कुछ लोग बैग ले जाते सीसीटीवी में कैद हो गए थे। इलाके की पुलिस को सूचना दी गई और ये बड़ी चोरी की वारदात पुलिस के लिए चुनोती बन गई। खुद एसपी ने मोर्चा संभाला और जिले भर में नाकाबंदी कराई गई, पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी कि इसी बीच जिला अस्पताल से एक सड़क हादसे की सूचना मिली और पुलिस ने जब इस हादसे की पड़ताल की तो इस सड़क हादसे में आये घायल कोई और नही बल्कि वही चोर थे जिन्होंने मैरिज गार्डन से लाखों के जेवरात से भरा बैग चुराया था।

[dgv_vimeo_video id=”1033434436″]

[dgv_vimeo_video id=”1033433412″]

[dgv_vimeo_video id=”1033434040″]

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक ये शातिर चोर एमपी के राजगढ़ व्यावरा इलाके के शातिर कंजर चोर गिरोह के हैं और जेवरों से भरा बैग लेकर कार से भाग रहे थे तभी दमोह कटनी स्टेट हाइवे पर उनकी कार हादसे का शिकार हुई और पलट गई। इन चोरों ने एक पिकअप गाड़ी की मदद ली और वो दमोह के जिला अस्पताल पहुंचे जिनमे से एक चोर की मौत हो गई जबकि दो को मामूली चोटें आई है जिन्हें गिरफ्तार किया गया है वहीं इनका एक साथी फरार हो गया है। अच्छी बात ये रही कि हादसे के बाद ये चोर चोरी किया गया जेवरात का बैग अपने साथ अस्प्ताल ही ले आये थे और पूरे जेवर बरामद हो गए हैं। अपने आप मे अलग इस घटनाक्रम और चोरी की वारदात के बाद लाखों के गहने वापस मिल जाने के बाद सेठ परिवार में खुशी की लहर है वही दमोह पुलिस एक और फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1033434552″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews