Damoh News : पुलिस वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

Damoh News : पुलिस वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

Damoh Accident News : दमोह से एक बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है जहां पुलिस की गाड़ी से बाइक टकरा गई और इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है, इस हादसे के बाद इलाके में तनाव फैला हुआ है।

यह है मामला

बता दें कि ये सड़क हादसा जिले के नोहटा थाना अंतर्गत आने वाले बनवार इलाके में हुआ है। दरअसल परस्वहा के पास मोड़ पर एक बाइक में डीजल का केन लेकर दो युवक जा रहे थे और सामने से बनवार पुलिस चौकी का सरकारी वाहन आ रहा था, मोड़ पर दोनों गाड़िया अनियंत्रित हो गई और आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर जबरदस्त थी और बाइक सवार दोनो युवकों खुब्बी और रत्नेश अहिवाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर के बाद आसपास के लोग, मृतकों के परिजन और नोहटा पुलिस मौके पर पहुची और दोनों शव जबेरा के सरकारी अस्पताल लाए गए हैं मृतकों के परिजनों ने जबेरा में जमकर हंगामा किया और दोषियों पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। वही जिले के अलग अलग क्षेत्रो से पुलिस बल जबेरा भेजा गया है। इस मामले में जिले के एसपी राकेश कुमार सिंह का कहना है की पुलिस वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हुई है और इस मामले में विधिवत कार्यवाही की जाएगी।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”842962362″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews