Damoh News : चुनावी रंजिश में युवक को गोली मार किया घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Damoh News : चुनावी रंजिश में युवक को गोली मार किया घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Damoh News : दमोह में लगातार सामने आ रही आपराधिक वारदातों के बीच लोगों में दहशत खत्म नही हो पा रही है और एक-एक कर मामले सामने आ रहे हैं। एक बार फिर बीच राह हुए गोलीकांड के बाद इलाके में दहशत फैली हुई है। इस बार चुनावी रंजिश के चलते युवक को गोली मारी गई है।

यह है मामला

बात दें कि यह मामला दमोह देहात थाने के अंतर्गत आने वाली सागर नाका चौकी के इमलाई इलाके का है यहां शाम के समय एक युवक को दो लोगों ने गोली मार दी और गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। मामले के मुताबिक दमोह में गौ रक्षा मंच से जुड़े शैलेन्द्र अवस्थी अपने गावँ से वापस लौट रहे थे तभी इम्लाई के पास दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया, गोलीकांड के बाद घायल शैलेन्द्र को जिला अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”830268514″]

सागर नाका चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा के मुताबिक गोलीकांड की वजह पुरानी सरपंच चुनाव की रंजिश है , इस मामले में दो नामजद आरोपी हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”830268847″]

[dgv_vimeo_video id=”830269717″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews