दमोह: मोदी सरकार और अपने कार्यकाल के 7 साल पूरे होने पर इस केंद्रीय मंत्री ने रक्तदान शिविर में लिया हिस्सा

दमोह

दमोह, आशीष जैन। मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने और दमोह में प्रहलाद सिंह पटेल (prahlad singh patel) के संसदीय कार्यकाल (parliamentary term) के 7 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दमोह (damoh) जिला मुख्यालय पर रक्तदान शिविर (blood donation camp) का आयोजन युवा मोर्चा द्वारा किया गया। साथ में आलाकमान के निर्देश पर सेवा ही संगठन अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें… मुश्किल में कमलनाथ, SIT ने मांगी हनीट्रैप मामले की पेनड्राइव! इस दिन तक का दिया समय

केंद्र सरकार में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 7 साल पूरे होने पर सेवा ही संगठन सूत्र को अपनाते हुए दमोह जिला मुख्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही दमोह जिला अस्पताल में आवश्यक मेडिकल वस्तुओं का वितरण भी किया गया। मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने के साथ-साथ केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री के सांसद के रूप में 7 साल पूरे हो गए। इतना ही नहीं, मंत्री के रूप में भी प्रहलाद सिंह पटेल ने 2 साल पूरे कर लिए हैं।

दमोह

यह भी पढ़ें… आर्थिक राजधानी मुम्बई में ₹100/लीटर के पार पहुंचा petrol, जानें अन्य राज्यों के हाल

इन सभी के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया, और इस संक्रमण के काल में संगठन ही सेवा का संकल्प लिया।

दमोह

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews