Damoh News: दमोह पुलिस ने 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार, अवैध देशी कट्टा समेत कारतूस जब्त

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दो बदमाश अवैध हथियार के साथ कंकाली माई चौराहे में घूम रहे हैं। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया।
Police Arrest Crime

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बदमाश बेखौफ होकर घूम रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से अवैध देशी कट्टा कारतूस और चाकू बरामद हुई है। बता दें कि दोनों इलाके में लोगों के बीच दहशत फैलाने का काम कर रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला…

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दो बदमाश अवैध हथियार के साथ कंकाली माई चौराहे में घूम रहे हैं। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया। साथ ही उक्त स्थान पर दबिश दी गई। जिन्हें देखते ही दोनों वहां से फरार हो गए, लेकिन पुलिस की टीम ने फिल्मी स्टाइल में दोनों को पकड़ लिया और थाने ले आए।

थाना प्रभारी ने कही ये बात

थाना प्रभारी आनंद सिह के मूताबिक, पकड़े गए दोनो आरोपी शातिर बदमाश है। इससे पहले भी हथियारों के साथ उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि लंबे समय से अवैध हथियारों की तश्करी कर रहे हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी तश्करी पर रोक नही लग पा रही है, तो वहीं आपराधिक प्रवत्ति के लोगों के हौसले भी कम नहीं हो रहै हैं। बेख़ौफ़ बदमाश सरेराह शहर के गली चौराहों पर अवैध हथियार लिए घूमते नजर आ रहे हैं और लोगों को धमकाने डराने से भी बाज नहीं आते। ऐसे में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। जिसमें उन्हें सफलता भी हाथ लगती है।

[dgv_vimeo_video id=”941834583″]

दमोह. दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews