दमोह पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

दमोह पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

दमोह| गणेश अग्रवाल| पुलिस (Police) ने नेट बैकिंग अकाउंट एवं एटीएम मशीन हैक कर लाखों रुपए निकालने के मामले में दो बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है| इनके पास से लाखों रुपए कीमत के सामान भी बरामद हुए हैं. तो वहीं पुलिस को अभी और भी खुलासे की उम्मीद है. यह हैकर लंबे समय से ऑनलाइन ठगी (Online Fraud) करने के काम में लगे हुए थे, जो अब पुलिस के शिकंजे में हैं|

दमोह के एसपी हेमंत चौहान (Damoh Sp Hemant chauhan) ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की कृषि शाखा से कुछ खाता धारको द्वारा उनका पैसा निकाले जाने की शिकायत की गई थी. जिस पर मामला दर्ज किया गया था. वही मामले की जांच किए जाने के बाद संदेह के आधार पर नोहटा थाना के ग्राम हटरी निवासी अनिकेत शर्मा को पकड़ा गया. जिससे पूछताछ किए जाने के साथ उसने अपने दोस्त सागर नाका निवासी सत्यम शर्मा द्वारा बीते 1 साल में एटीएम मशीनों को हैक करके करीब ₹1000000 निकाले जाने की बात स्वीकार की. इन आरोपियों द्वारा मशीनें हैक कर के पैसा निकाले जाने के बाद करीब ₹360000 कीमत की दो मोटरसाइकिल भी खरीदी गई. वहीं ₹110000 के कीमती मोबाइल भी इनसे बरामद हुए हैं.

इसके अलावा एटीएम कार्ड बैंक पासबुक एवं बायोमैट्रिक प्रेस मशीन भी बरामद हुई है. आरोपी बालिग है और कम उम्र के हैं. ऐसे में अपने शातिर दिमाग का उपयोग कर इनके द्वारा जहां नेट बैंकिंग अकाउंट हैक करके दो से तीन लाख रुपए का फ्रॉड कर सोना भी खरीदा गया. वही अभाना की एसबीआई शाखा सहित अन्य बैंक के खातों को हैक करके 10 लाख रुपए का फ्रॉड किया गया. वही पुलिस द्वारा अभी और भी खुलासे की उम्मीद की जा रही है.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews