दमोह में बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा, पावर हाउस का घेराव कर की नारेबाजी

दमोह के ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोग इन दिनों बिजली कटौती की समस्या से परेशान चल रहे हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने अलग अलग क्षेत्रों के पावर हाउस का घेराव किया और आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
Damoh

दमोह के हटा और पटेरा में बिजली कटौती से नाराज जनता को जमकर बवाल मचाते हुए देखा गया। दरअसल, जिले के पटेरा इलाके में लगातार बिजली कटौती की जा रही है। कुछ स्थान ऐसे हैं जहां 3 से 4 दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है। इस वजह से रहवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों को सोमवार रात कई स्थानों पर प्रदर्शन करते हुए देखा गया। हटा, पटेरा और बटियागढ़ इलाके में ग्रामीणों ने पावर हाउस का घेरा होकर बिजली आपूर्ति बाहर करने की मांग की। लोगों का कहना है कि उनसे बिजली का बिल तो हर महीने का सुला जा रहा है लेकिन बिजली समय पर नहीं मिल रही।

गर्मी और उमस से परेशान लोग

बारिश की कमी की वजह से उमस लगातार बढ़ गई है। ऐसे में बिजली कटौती होने से ग्रामीण काफी ज्यादा परेशान हो रहे हैं। गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कहीं घंटे बंद रहती है लेकिन कटौती का कोई स्पष्ट कारण नहीं दिया जाता। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जब वह शिकायत के लिए पहुंचे तब बिजली विभाग के कर्मचारी नीलेश मिश्रा का कहना है कि उन्होंने 4 क्वार्टर शराब पी रखी है, जिसे जो करना हो कर ले।

बिजली दफ्तर पहुंचे ग्रामीण

पटेरा में ग्रामीण देर रात पॉवरहाउस पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए। ग्रामीण ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बाहर करने की मांग की। हटा में भी कुछ इसी तरह के हालात दिखाई दिए। धाम फतेहपुर में ग्रामीण सबस्टेशन पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। दफ्तर के अंदर लोगों की भीड़ को देखकर कर्मचारी वहां से भाग गए। जानकारी के मुताबिक सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर वापस भेजा और कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews