भोपाल। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के एसपी आरएस बेलवंशी को चुनाव आयोग के निर्देश पर मंगलवार को हटा दिया गया। उनकी जगह अब जिले की कमान विवेक सिंह को सौंपी गई है। बेलवंशी अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय के पद पर भोपाल में सेवाएं देंगे।
दरअसल, दमोह में लगातार कानून व्यवस्था बिड़ने को लेकर एसपी की कार्यप्रणली पर सवाल खड़े हो रहे थे। कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड 15 मार्च को हुआ था। हत्या का आरोप पथारिया से बसपा विधायक रामबाई के पति और देवर पर है। लंब समय तक विधायक पति और देवर के फरार होने और पुलिस की पकड़ से दूर होने के चलते आखिर कार एसपी नप गए।
ये भी पढ़ें
1दमोह में ट्रैफिक पुलिस की अनूठी पहल, करवा चौथ पर पति-पत्नी को गिफ्ट किए हेलमेट, समझाया सुरक्षित सफर का महत्व
2दमोह: हिंडोरिया में देवी विसर्जन जुलूस के दौरान मस्जिद के सामने हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
3दमोह में देवी विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद, जमकर मारपीट, कई लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस
4लग्जरी कार में नाबालिग बच्चों को सवार कर जबलपुर से दमोह आते थे भैंस चोर, पहुंचे सलाखों के पीछे
